India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जहां एक तरफ चेन्नई में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2024 में धमाल मचा रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है। इस बीच एक खिलाड़ी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। हालांकि इस खिलाड़ी को अभी तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
संजू सैमसन की धमाकेदार पारी
दलीप ट्रॉफी 2024 में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडिया डी की तरफ से खेल रहे हैं। मैच के पहले ही दिन संजू सैमसन ने इंडिया बी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। रेड बॉल क्रिकेट में संजू का वाइट बॉल क्रिकेट वाला अंदाज देखने को मिला है। पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए संजू ने 83 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में संजू ने 10 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। अब संजू अपने शतक की बेहद करीब पहुंच गए हैं। दूसरे दिन संजू अपना शतक पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ICC ले सकती है बांग्लादेश पर एक्शन, पहले ही दिन किया ये काम
दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका
भारतीय टीम इन दिनों बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। बीसीसीआई ने अभी तक सिर्फ पहले मैच के लिए ही टीम इंडिया का ऐलान किया था। दूसरे टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा। इसको लेकर अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सेलेक्टर भी साफ कर चुके हैं कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा।
ऐसे में हो सकता है संजू सैमसन को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जाए। हालांकि टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल मौजूद हैं लेकिन राहुल का प्रदर्शन पहली पारी में बेहद खराब रहा। अगर दूसरी पारी में भी राहुल टीम को निराश करते हैं तो हो सकता है उनको दूसरे मैच से ड्रॉप कर दिया जाए। ऐसे में फिर संजू को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी से मचाया कोहराम, मैदान पर दिलाई क्रिस गेल की याद
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
8 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
11 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
27 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
47 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
47 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines