हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN: रोहित शर्मा से हो गई गलती, बोलते रह गए मोहम्मद सिराज; पड़ न जाए भारी

India vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी गलती हो गई। मोहम्मद सिराज के ओवर में टीम इंडिया को दूसरी विकेट मिल सकती थी।

विज्ञापन
Rohit Sharma

India vs Bangladesh 1st Test: पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी चल रही है। भारतीय टीम की तरफ गेंदबाजी की शानदार शुरुआत हुई है। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहले ही ओवर में बड़ी विकेट दिलाई। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने शादमान को आउट किया था। इसके बाद भारतीय टीम को मोहम्मद सिराज के ओवर में दूसरा विकेट मिल सकता था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी गलती हो गई। हालांकि मोहम्मद सिराज ने रोहित से डीआरएस लेने के लिए बोला था। लेकिन अंत में रोहित ने डीआरएस नहीं लिया।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: विराट और पंत ने कुलदीप यादव को घसीटा, सामने आया Video

दूसरे विकेट मौका गंवाया

मोहम्मद सिराज जब बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को गेंदबाजी कर रहे थे, तब एक गेंद शांतो की पेड पर जाकर लगी। जिसपर सिराज और पंत ने जोरदार अपील की थी। हालांकि फील्ड अंपायर इसको आउट नहीं किया था। जिसके बाद सिराज ने कप्तान रोहित शर्मा से डीआरएस लेने की मांग की थी, रोहित सोच रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया। इसके बाद जब स्क्रीन पर देखा गया था गेंद सीधे विकेट को हिट कर रही थी और अगर शायद रोहित डीआरएस ले लेते तो टीम इंडिया को जल्द ही दूसरी विकेट मिल जाती।

भारत ने बनाए 376 रन

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 376 रन बनाए। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 113, रवींद्र जडेजा ने 82 और यशस्वी जायसवाल ने 56 रनोम की पारी खेली थी। वहीं रोहित, विराट, गिल और केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से पहली पारी में निराश किया। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा तस्कीन अहमद ने 3 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें:- Video: मैच में बल्लेबाज को पड़े लात घूंसे, विकेट गिरने पर खिलाड़ियों में जमकर हुई जंग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें