IND vs BAN: पंत पर भारी पड़ी ये गलती, सेट होने के बाद गंवाना पड़ा विकेट

India vs Bangladesh 1st Test: ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में लगभग 2 साल के बाद कमबैक हो चुका है। मैच के पहले दिन पंत अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन एक गलती उनपर भारी पड़ गई। जिसके चलते पंत का अपना विकेट गंवाना पड़ा।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने करीब दो साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। पहले दिन पंत काफी अच्छी लय में दिख रहे थे। पंत के बल्ले से कई शानदार शॉट देखने को मिले थे, जिसके बाद फैंस को लग रहा था कि पंत आज लंबी पारी खेलने वाले हैं लेकिन ऐसा हो न सका। पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

विज्ञापन

ये गलती पड़ी पंत पर भारी

जब पंत 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने महमूद हसन की एक ऑफ साइड में बाहर जाती हुई गेंद पर काफी आलस भरा शॉट खेला। जिससे गेंद पंत के बल्ले का बहुत हल्का सा किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में चली गई। इस तरह से पंत की पारी पर विराम लग गया। अपनी 39 रनों की पारी में पंत ने 6 चौके लगाए थे। वहीं महमूद हसन की ये इस मैच की चौथी विकेट थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले दिन फ्लॉप हुए 3 बड़े बल्लेबाज

एक बार फिर से टेस्ट मैच में भारतीय पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को करते हुए देखा गया। लेकिन रोहित ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। पहले दिन रोहित 6 रन बनाकर आउट हुए, महमूद हसन ने भारतीय कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद आए शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए।

गिल ने 8 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वहीं विराट कोहली से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन कोहली ने भी पहले दिन निराश किया। विराट ने पहली पारी में 6 रन बनाए। इन सभी बल्लेबाजों को बांग्लादेश के तेज गेंदबाद महमूद हसन ने आउट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ