हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: रोहित-विराट नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ ये खिलाड़ी मचा सकता है गदर

India vs Bangladesh Test Series: बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि ये भारतीय तहलका मचा सकता है। इस खिलाड़ी पिछली टेस्ट सीरीज में 2 दोहरे शतक भी लगाए थे।

विज्ञापन
Team India

India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। जिसको लेकर बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी तहलका मचा सकता है।

यशस्वी जायसवाल करेंगे धमाल!

इन दिनों यशस्वी जायसवाल दलीप ट्रॉफी 2024 में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जायसवाल इंडिया बी टीम का हिस्सा है। हालांकि पहला मैच उनके लिए खास नहीं रहा था। अब जायसवाल बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में धमाल मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस सीरीज में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करती हुई दिखाई दे सकती है।

ये भी पढ़ें:- 58959 रन, 145 शतक और 295 अर्धशतक; इस बल्लेबाज की गेंदबाजों में थी दहशत

विज्ञापन

जायसवाल ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में जायसवाल ने इंग्लैडं के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। इस सीरीज यशस्वी ने दो दोहरे शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। जायसवाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थी। अब एक बार फिर से भारतीय टीम को जायसवाल से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

तीसरे और चौथे मैच में लगाए थे दोहरे शतक

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मैच की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा चौथा मैच राजकोट में खेला गया था। इस मैच की दूसरी पारी में यशस्वी ने नाबाद 214 रन बनाए थे। अब जायसवाल से बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी फैंस को दोहरे शतक की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मुशीर खान को BCCI दे सकती है बड़ा तोहफा, सरफराज खान के भाई की खुलेगी किस्मत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola