India vs Bangladesh 1st Match: भारत और बांग्लादेश के बीच होने पहले टेस्ट मैच के लिए जबसे बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया है। तबसे प्लेइंग इलेवन को लेकर भी फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं। चेन्नई टेस्ट मैच से पहले 2 जगह के लिए 4 खिलाड़ियों में टक्कर देखने को मिल रही है। पहला सरफराज खान और केएल राहुल और दूसरा ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल।
बात यहां सबसे ज्यादा केएल राहुल और सरफराज खान को लेकर हो रही है कि प्लेइंग इलेवन में इन दोनों में से किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा। अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक केएल राहुल का प्लेइंग इलेवन में होना तय माना जा रहा है। अब इसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज ने सरफराज खान को लेकर बड़ी बात कही है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11, इनकी टूट सकती है उम्मीद
श्रीकांत को सरफराज खान के लिए लगा बुरा
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि, मुझे सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है। लेकिन कई बार टेस्ट क्रिकेट में आपको ये सब देखने को मिलता है। भले ही आप अच्छा खेल रहे होते हैं लेकिन जब कोई बड़ा खिलाड़ी टीम में वापसी करता है तो अपको अपनी जगह गंवानी पड़ती है। केएल राहुल की वापसी हो रही है तो सरफराज खान को बाहर रहना पड़ेगा, वहीं ऋषभ पंत की वापसी से ध्रुव जुरेल को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।
‘विदेशी धरती पर किया शानदार प्रदर्शन’
आगे श्रीकांत ने केएल राहुल के विदेशी धरती पर किए गए अच्छे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि, केएल राहुल ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका विदेशी रिकॉर्ड भी राहुल को सरफराज पर बढ़त दिलाएगा। राहुल ने भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं, इसके अलावा पिछले काफी समय से राहुल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इसको देखते हुए सेलेक्टर्स राहुल को आगामी बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले भरपूर मौका देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया की Playing 11 पर फंस सकता है पेंच, रोहित की अग्निपरीक्षा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
6 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines