India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार से हो रहा है। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरीज को लेकर भारतीय फैन्स भी एक्साइटेड हैं क्योंकि टीम इंडिया एक महीने के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत इस सीरीज में बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगा, क्योंकि बांग्लादेश अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को उन्हीं के घर में पीटकर आई है। आइए जानते हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले मैच को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
India vs Bangladesh Live Streaming Details-
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर 2024 को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 9 बजे होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच टीवी पर लाइव कैसे देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट टीवी पर वायकॉम 18 नेटवर्क पर आएगा, जहां मैच को स्पोर्ट्स 18 के चैनल 1 और चैनल 2 पर देखा जा सकता है।
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच मोबाइल पर लाइव कैसे देखें?
जियो सिनेमा के ऐप और वेबसाइट दोनों पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: 137 किलो के क्रिकेटर ने आधी टीम को समेटा, अपनी गेंदबाजी से मचाया गजब कोहराम
भारत की नजरें WTC फाइनल पर
भारत और बांग्लादेश की टीमें टेस्ट में आखिरी बार दिसंबर 2022 में भिड़ी थीं, जहां भारत ने बांग्लादेश के दौरे पर अपने दोनों मैच जीते थे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की चाहत एक बार फिर बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में पीटने पर होगी। भारत अगर इस सीरीज में जीत दर्ज करता है तो उसके वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के चांस काफी बढ़ जाएंगे। टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: तीन और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines