India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मैच 8 नवंबर को गाबा में खेला जाएगा. सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. जबकि पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. पांचवें मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं मौसम रिपोर्ट पर एक नजर.
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
8 नवंबर को तापमान 30 फीसदी रहेगा. बारिश होने की संभावना 25 फीसदी है, जबकि नमी 63 प्रतिशत रहेगी. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. बारिश होने के भी संभावना 25 प्रतिशत है. मौसम रिपोर्ट में हल्की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में बारिश की खलल मैच में पड़ने के पूरे आसार हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को खेला जाएगा. टॉस दोपहर 1:15 बजे IST पर होगा, जबकि खेल की शुरुआत 1:45 बजे भारतीय समयानुसार होगी. भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर लाइव प्रसारण होगा. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी.
शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा मैच 6 नवंबर को खेला गया था. इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे. भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 39 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अक्षर पटेल ने आखिरी 11 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 199 रनों पर ढेर हो गई. मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 30 और मैथ्यू शॉर्ट ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने 19 गेंदों में 17 रन बनाए थे. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट अपने नाम किए थे.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने फिर पाकिस्तान को चटाई धूल, रॉबिन उथप्पा बने जीत के हीरो
भारत की संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती,अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित 11
मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.
ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान ने किया ‘हॉकी की गोल्डन स्टिक’ का सम्मान, 100 साल की गौरव गाथा का बढ़ा तिरंगे के साथ मान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines