India vs Australia: टीम इंडिया को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। फिर बांग्लादेश के खिलाफ ही टी-20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। इससे पहले रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को 3-1 से जीतेगी।
पोंटिंग ने दिया ये बयान
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ खुद को साबित करना होगा। हम अब चार के बजाय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। मैं इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत मान रहा हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी भी जीत का दावा नहीं कर सकता। मेरा मानना है कि कहीं मैच ड्रॉ होगा, तो कहीं मौसम भी खराब होगा। इसलिए मैं कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर सीरीज को 3-1 से जीतेगा।
क्या हैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले नतीजे
रिकी पोंटिंग का ये बयान सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, भारतीय टीम ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए पिछली चार ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2016 से अब तक भारतीय टीम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतती आ रही है। 2022-23 में जब ऑस्ट्रेलिया भारत आई थी तो भारत ने उसे करारी शिकस्त दी थी। जबकि भारत ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। जिसमें 2-1 से जीत दर्ज की थी। इसी तरह 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर भी टीम इंडिया ने उसे 2-1 से हराया था। यानी भारतीय टीम पिछले 8 साल से अजेय है। भारतीय टीम हर बार उसे घर में घुसकर शिकस्त देती नजर आती है। 15 जनवरी 2021 को खेले गए गाबा टेस्ट को तो कोई नहीं भूल सकता। जिसमें भारतीय टीम ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: टेस्ट सीरीज से पहले कोचिंग स्टाफ में हुआ बड़ा बदलाव, इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
क्या है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। 1996 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने ये ट्रॉफी 10 बार अपने नाम की है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार ही जीत दर्ज की है। एक बार ये सीरीज ड्रॉ हुई है।
ये भी पढ़ें: क्या लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से मिले अरशद नदीम? गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
क्या है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी?
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के नाम पर रखा गया है। इस द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत सबसे पहले 1996-97 में हुई थी। इसे आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत खेला जाता है। पहले ये सीरीज 4 मैचों की होती थी। जबकि इसे अब 5 मैचों का बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम मुस्लिम हैं या राजपूत, कितनी बड़ी है कम्युनिटी?
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
50 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines