हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND Vs AUS: स्टार्क की आंधी में उड़े भारतीय बल्लेबाज, इंडिया के खिलाफ बना डाले ये रिकॉर्ड!

India Vs Australia Mitchell Starc: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने धुआंधार बॉलिंग करते हुए 5 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

विज्ञापन
India Vs Australia 2nd Test Match

India Vs Australia Mitchell Starc: भारत और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच में इंडियन बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। एडिलेड में होने वाले इस डे-नाइट पिंक बॉल मैच में भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल मिचेल स्टार्क की रफ्तार का शिकार बन गए। इसके बाद मैच में स्टार्क की ऐसी आंधी आई कि कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक ही नहीं पाया। स्टार्क ने इस मैच में 5 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। चलिए आपको बताते हैं स्टार्क ने इस मैच में क्या कुछ कमाल कर दिया।

स्टार्क ने बनाए रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की तरफ कर लिया। मैच की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को मैच में वापस आने का मौका ही नहीं दिया। भारत के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। जायसवाल के बाद केएल राहुल भी 37 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली को भी 7 रन के स्कोर पर स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। स्टार्क ने पहली इनिंग्स में कुल 6 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने मैच में 50 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए साथ ही भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में स्टार्क ने पहली बार 5 विकेट झटके हैं। पहली पारी में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 180 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

विराट कोहली को भी भेजा पवेलियन

जायसवाल और केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली के कंधों पर टीम को उभारने की जिम्मेदारी थी लेकिन स्टार्क ने कोहली को महज 7 रनों पर आउट करके भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। इसके बाद तो स्टार्क ने विकटों पर झड़ी ही लगा दी। कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक ही नहीं पाया। आपको बता दें मिचेल स्टार्क ने मैच में जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, नितिश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और रविच्रंदन अश्विन को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test: 2 जीवनदान के बाद भी महज 37 पर आउट हुए KL Rahul, फैंस हुए निराश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola