India vs Australia 4th T20I, Abhishek Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 6 नवंबर को खेला जाएगा. सीरीज में अब तक खेले गए 3 मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. यानी सीरीज 1-1 बराबरी पर है. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था.
अब चौथे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. अगर वे इस मैच में 39 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
अभिषेक शर्मा करेंगे विराट कोहली की बराबरी!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने तीन मैचों में 37.3 औसत और 167 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के 112 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह इस सीरीज में फिलहाल भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं, अब चौथे टी20 में 39 रन बनाते ही टी20I में विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ये आंकड़ा 27 पारियों में छुआ था. वहीं अभिषेक अब तक 26 पारियां खेल चुके हैं और उनके नाम 961 रन हैं. यानी उन्हें बस 39 रन और चाहिए और अगर वो अगले मैच में ये बना लेते हैं, तो कोहली की बराबरी कर लेंगे. पिछले मैच में अभिषेक इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए थे, लेकिन उनके पास बराबरी का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: वनडे टीम से बाहर हुए रोहित-विराट! क्या बड़े फैसले की तैयारी में है BCCI?
T20I के नंबर-1 बल्लेबाज हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा इस वक्त सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं, बल्कि दुनिया के नंबर-1 टी20I बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कंगारुओं की सरजमीं पर भी उनका बल्ला आग उगल रहा है. इससे पहले एशिया कप में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेले 27 मैचों में 961 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं.
बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर को कैरारा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच अभिषेक के लिए नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी बहुत अहम है. सीरीज फिलहाल बराबरी पर है जो भी टीम अगला मैच जीतेगी, उसकी सीरीज पर कब्जा कर लेगी.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने PM मोदी से की मुलाकात, दिया खास तोहफा
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines