India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन है और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी शानदार रही। वहीं मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली का पुराना अंदाज देखने को मिला।
इतना ही नहीं पहले ही दिन कोहली और सैम कोंस्टास के बीच लड़ाई भी देखने को मिली। विराट को कंधा मारते हुए देखा गया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी बहस भी देखने को मिली थी। वहीं इसके बाद जब उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों को कुछ ऐसा कहा जो स्टंप माइक में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बॉक्सिंग डे-टेस्ट से बाहर क्यों रहे शुभमन गिल? सामने आई बड़ी वजह
‘हंस के बात नहीं करनी’
दरअसल मैच के पहले दिन मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए मार्नस लाबुशेन को काफी परेशान किया। सिराज की कई गेंद लाबुशेन के शरीर पर लगी। इस दौरान लाबुशेन और सिराज के बीच थोड़ी बातचीत देखने को मिली। इसके तुरंत बाद कोहली को चिल्लाते हुए सुना गया कि, “हंस के बात नहीं करना इनसे” कोहली की ये बात स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा
मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। सैम कोंस्टास ने पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। पहले सेशन में ही सैम कोंस्टास ने अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि फिर रवींद्र जडेजा ने इस खिलाड़ी को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया था। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सेशन में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार कमबैक किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कंधा लगा, नोकझोंक हुई, बीच मैदान सैम कोंस्टास से भिड़े कोहली, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
27 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
5 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines