India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और बॉक्सिंग डे-टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुभमन गिल को मेलबर्न टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। गिल के बाहर रहने से फैंस भी काफी हैरान दिख रहे हैं, हालांकि गिल का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा था। वहीं अब गिल के बॉक्सिंग डे-टेस्ट से बाहर रहने की वजह भी सामने निकलकर आ रही है।
गिल को नहीं मिला मौका
शुभमन गिल को बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा ने गिल की जगह तीसरे नंबर पर खुद को रखा है और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। साल 2020 के बाद से घर के बाहर गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। गिल का औसत 28.5 का ही रहा है।
इस सीरीज में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पर्थ टेस्ट गिल खेल नहीं पाए थे। इसके बाद एडिलेड टेस्ट में उनकी वापसी हुई थी, जिसकी पहली पारी में 31 और दूसरी पारी में गिल ने 28 रन बनाए थे। इसके अलावा गाबा टेस्ट की एक पारी में उनके बल्ले से महज 1 रन ही निकला था। अब टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट में 2 स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतरी है, जिसके चलते गिल को बाहर रहना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: 19 साल के खिलाड़ी ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर कुटाई, बिगाड़ दिए शानदार आंकड़े
नीतीश रेड्डी खेलना जारी रखेंगे
मैच से पहले रिपोर्ट सामने आ रही था कि बॉक्सिंग डे-टेस्ट से नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर रखा जा सकता है। क्योंकि टीम इंडिया 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहती थी, लेकिन मेलबर्न टेस्ट के लिए नीतीश को टीम में रखा गया है। अभी तक इस सीरीज में नीतीश का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है।
मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कंधा लगा, नोकझोंक हुई, बीच मैदान सैम कोंस्टास से भिड़े कोहली, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
23 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
29 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines