India vs Australia 4th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा बॉक्सिंग डे-टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया एक नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरी। सैम कोंस्टास को मेलबर्न में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला और अपने पहले ही मैच में सैम टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से भिड़ बैठे। विराट और सैम के बीच थोड़ी नोकझोंक भी देखने को मिली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वाययरल हो रहा है।
कोहली और सैम के बीच हुई बहस
मेलबर्न टेस्ट का आज पहला दिन है और पहले दिन सैम कोंस्टास ने शानदार बल्लेबाजी की। सैम ने भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए। वहीं पहले दिन विराट कोहली और सैम के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली। दरअसल पारी के 10वें ओवर के दौरान जब विराट कोहली इस युवा बल्लेबाज के पास से गुजरे तो दोनों के कंधे भिड़ गए, इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: सैम कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट में रचा इतिहास, खास लिस्ट में हुए शामिल
डेब्यू मैच में सैम ने जड़ा अर्धशतक
सैम कोंस्टास ने मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन काफी तेजी से रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए इस युवा खिलाड़ी को आउट करना काफी मुश्किल दिख रहा था। खासकर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ तो उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। बुमराह के एक ही ओवर में सैम ने 18 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और एक छ्क्का भी शामिल था। पहली पारी में सैम 65 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए।
पहले सेशन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 112 रन बनाए लिए थे। पहले सेशन में टीम इंडिया महज एक ही विकेट हासिल कर पाई, ये एकमात्र विकेट रवींद्र जडेजा ने हासिल किया था। जडेजा ने सैम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में स्टार्क के पास इतिहास रचने का मौका, बना सकते हैं ये दो बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
28 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का छठा विकेट गिरा, नीतिश रेड्डी 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines