India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी में एक बार फिर से बेहद खराब शुरुआत हुई है। कप्तान रोहित शर्मा को इस मैच में ओपनिंग करते हुए देखा गया, लेकिन ओपनिंग में आकर भी रोहित फ्लॉप साबित हुए। इसके अलावा केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। केएल राहुल भी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए फ्लॉप हो गए। वहीं जब राहुल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए तो ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने उनपर कमेंट पास किया।
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने पर छेड़ा
दरअसल रोहित शर्मा ने एक बार फिर से ओपनिंग करने का मन बनाया, जिसके चलते केएल राहुल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा। जब केएल राहुल बल्लेबाजी करने आए तो नाथन लियोन ने उनसे कहा कि, “वन डाउन बैटिंग करके आपने क्या गलत किया?” ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट की सुरक्षा में चूक, मैदान में पहुंचे फैन ने गले में हाथ डाल खिंचाई फोटो
भारत की खराब शुरुआत
इस सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी अभी तक कुछ खास नहीं रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। इससे पहले दो मैचों में रोहित को नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में रोहित यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
रोहित शर्मा पहली पारी में महज 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल ने कुछ देर क्रीज पर जरूर अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वे भी ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पहली पारी में राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया ने पहली पारी में महज 51 रन के अंदर ही 2 विकेट गंवा दिए।
ये भी पढ़ें:- ‘रोहित को करियर बचाने के लिए…’ भारतीय कप्तान को लेकर मोंटी पनेसर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
33 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
53 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines