India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी, लेकिन अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या गाबा टेस्ट की तरह इस बॉक्सिंग डे-टेस्ट पर भी बारिश का साया मंडराया जा रहा है? ऐसे में अब हम आपको मेलबर्न टेस्ट के पांचों दिन के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं।
ऐसा रहेगा पांचों दिन का मौसम
गाबा टेस्ट की तरह अब मेलबर्न टेस्ट पर भी बारिश का साया मंडराया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे टेस्ट के पहले दिन यानी 26 दिसंबर को बारिश के 50 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं। ऐसे में पहले दिन के खेल का मजा थोड़ा किरकिरा हो सकता है। इसके अलावा दूसरे दिन भी बारिश और तेज हवा की संभावना जताई जा रही है। वहीं तीसरे दिन के बाद से बारिश की संभावनाएं 30 फीसदी तक ही रह जाएंगे और तब क्रिकेट के अनुकूल मौसम होगा। चौथे और पांचवें दिन धूप देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, हुए 2 बड़े बदलाव
मेलबर्न में दोनों टीमों के आंकड़े
रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद कर सकती है। दूसरी तरफ मेलबर्न में टीम इंडिया का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। अभी चक इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 ऑस्ट्रेलिया और 4 में भारत ने बाजी मारी है। इसके अलावा 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।
चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
ये भी पढ़ें:- ZIM vs AFG: बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, टीम को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
पाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
44 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
57 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines