Live Updates
मेलबर्न में 184 रनों से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में जबरदस्त पलटवार करते हुए भारतीय टीम को 184 रनों से मात दी है। भारत को 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 155 रनों पर ऑलआउट हो गई।
जसप्रीत बुमराह लौटे पवेलियन
भारतीय टीम मेलबर्न में हार की कगार पर पहुंच चुकी है। टीम ने जसप्रीत बुमराह के रूप में नौवां विकेट गंवाया। भारत का स्कोर 155-9 है।
भारत ने गंवाया आठवां विकेट
टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जहां टीम ने अब आकाश दीप के रूप में आठवां विकेट गंवा दिया है। भारत का स्कोर 154-8 है।
यशस्वी जायसवाल आउट
मेलबर्न टेस्ट में अब टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 84 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 140/7
टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा
भारतीय टीम पर अब हार का खतरा मंडरा रहा है। इस समय क्रीज पर जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी है। इन दोनों में से कोई भी आउट हुआ तो फिर गेंदबाज आने शुरू हो जाएंगे।
नीतीश रेड्डी ने किया निराश
इस मैच की पहली पारी के शतकवीर नीतीश रेड्डी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, जहां इस बार वो सिर्फ एक रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए।
सस्ते में पवेलियन लौटे रविंद्र जडेजा
मेलबर्न में भारत की टेंशन बढ़ गई है, जहां टीम ने रविंद्र जडेजा के रूप में पांचवां विकेट गंवा दिया है। इस समय टीम का स्कोर 127-5 है।
ऋषभ पंत की पारी का अंत
ऑस्ट्रेलिया के कामचलाऊ गेंदबाज ट्रेविस हेड ने ऋषभ पंत को आउट करके अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई है। पंत इस पारी में बेहतर दिख रहे हैं, लेकिन हेड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। उन्होंने 30 रन बनाए। भारत का स्कोर 121-4 है।
तीसरे सेशन का खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस समय यशस्वी जायसवाल 65 जबकि ऋषभ पंत 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर 112-3
भारत के लिए पांचवें दिन का दूसरा सेशन बेहतरीन रहा है, जहां टीम ने टी-ब्रेक तक तीन विकेट पर 112 रन बना लिए। इस दौरान टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। भारत अभी जीत से 228 रन दूर है।
भारत का स्कोर 100 के पार
यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की शानदार बैटिंग के दम पर भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम का स्कोर 104-3 है।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी
यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच की अपनी दूसरी फिफ्टी पूरी की है। भारत का स्कोर 92-3 है।
यशस्वी-पंत के बीच अहम साझेदारी
यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने विकेट पर टिक कर खेलते हुए लगातार विकेट गिरने के सिलसिले को रोका है। दोनों के बीच अब तक करीब पचास रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 80-3 है।
भारत के 50 रन पूरे
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें दिन 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम को जीत के लिए अभी लंबा सफर तय करना है।
दूसरे सेशन का खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस समय यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर है।
विराट भी लौटे पवेलियन
विराट के आउट होने के बाद टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ गई है। टीम के अब 33 रनों पर ही तीन विकेट गिर गए हैं। इसी के साथ लंच-ब्रेक का ऐलान हो गया है।
काफी धीमा खेल रहे भारतीय बल्लेबाज
एक ही ओवर में रोहित और राहुल का विकेट गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाज अब विकेट बचाने पर जोर दे रहे है। 25 ओवरों के बाद टीम का स्कोर अब 31-2 है। भारत को अभी जीत के लिए 309 रनों की दरकार है।
केएल राहुल ने किया निराश
पूरी सीरीज में शानदार बैटिंग करने वाले केएल राहुल ने इस बार निराश किया है, जहां वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें पैट कमिंस ने चलता किया।
भारत को लगा पहला झटका
कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। इसी के साथ रोहित एक बार फिर से बड़ी पारी में खेलने में असफल रहे। भारत का स्कोर 25-1 है।
रिस्क फ्री खेल रहे रोहित-यशस्वी
रोहित-यशस्वी की जोड़ी बिना किसी रिस्क के खेलने पर ध्यान दे रही है। टीम ने अब तक 12 ओवरों में 20 रन बना लिए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है।
संभल कर खेल रही ओपनिंग जोड़ी
340 की रनचेज में टीम इंडिया ने पहले पांच ओवर में सिर्फ 6 रन बनाए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम के दोनों बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल शुरुआत में संभलकर खेलने पर जोर दे रहे हैं।
भारतीय पारी का आगाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय पारी का आगाज हो गया है। टीम को जीत के लिए लंबी दूरी तय करनी है और 340 रन बनाने हैं।
भारत को मिला 340 रनों का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 340 रनों का टारगेट मिला है। टीम इंडिया को अब जीत के लिए 92 ओवरों में 340 रन बनाने होंगे।
339 रनों पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 234 रनों पर सिमट गई है, जिससे उसने भारत के सामने जीत के लिए 340 रनों का टारगेट रखा है।
पांचवें दिन का खेल शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की ओर से बॉलिंग अटैक की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है।
भारत को चाहिए सिर्फ एक विकेट
भारतीय गेंदबाजों ने अब तक कंगारू टीम के नौ विकेट निकाल दिए है, जिससे उसे बस एक विकेट चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया 333 रनों से आगे
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया अब तक 333 रनों से आगे है। टीम की कोशिश लीड को 350 तक पहुंचाने की है।
India vs Australia 4th Test Day 5 Highlights: ऑस्ट्रेलिया टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए भारत को मेलबर्न में 184 रनों से मात दी है। टीम ने इसके साथ ही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत को इस मैच में 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 155 रनों पर ही सिमट गई और यह मैच 184 रनों से गंवा दी। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में तीन जनवरी से शुरू होगा।
नीचे पढ़ें पूरे मैच की हाइलाइट्स-
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
12 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
55 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines