India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया फिलहाल बैकफुट पर दिख रही है। तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी में बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित एंड कंपनी थोड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही है। वहीं इस मैच के दौरान का कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें स्टंप माइक में रोहित की आवाज कैद हो गई।
सोशल मीडिया पर छाया रोहित का वीडियो
अक्सर स्टंप माइक में रोहित शर्मा की आवाज कैद होती हुई दिखाई देती है। जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होता है। ऐसा ही एक वीडियो गाबा टेस्ट के तीसरे दिन का सामना आया है। दरअसल जब आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्होंने इतनी बाहर गेंद कराई कि विकेट के पीछे ऋषभ पंत के लिए भी गेंद को पकड़ना काफी मुश्किल हो गया था। जिसके बाद रोहित को आकाश दीप की तरफ देखकर बोलते हुए देखा गया कि, “सर में कुछ है क्या?”
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘बल्लेबाजी कोच की जांच..’ टीम इंडिया के बैटिंग कोच पर उठा सवाल
445 रन पर खत्म हुई थी ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलिया ने गाबा टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रन की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए थे।
पहली पारी में टीम इंडिया की खराब शुरुआत
बल्लेबाजी के दौरान पहली पारी में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है। 48 रन के अंदर ही टीम इंडिया अपने चार बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी, ईशा गुहा ने क्यों मांगी माफी?
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
2 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines