India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। पिछले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 140 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी। अब टीम इंडिया को तीसरे मैच में हेड से निपटने के लिए गेम प्लान तैयार करना होगा। इसको लेकर कुछ पूर्व दिग्गजों ने अपने विचार साझा किए हैं।
मैथ्यू हेडन की भारत को सलाह
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने बताया कि, “ट्रेविस हेड द्वारा बनाए गए पहले 30 रनों के अंदर कुछ शॉर्ट-पिच गेंदबाजी होनी चाहिए। भारत के तेज गेंदबाजों को उस हिसाब से फील्ड सेट करनी चाहिए। जिससे डीप में भी कैच की संभावनाएं रहती है।”
चेतेश्वर पुजारा की टीम इंडिया को सलाह
हेड को लेकर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि, “भारतीय तेज गेंदबाज गाबा विकेट की गति और उछाल का फायदा उठाएं और उन्हें बैकफुट पर रखें और इसके बाद ऑफ स्टंप के बाहर हेड की कमजोरी को निशाना बनाएं, गेंद को कोण से अंदर आकर उन्हें कैच आउट कराएं।”
ये भी पढ़ें:- क्या अब टेस्ट क्रिकेट का 3 Day Format आ जाना चाहिए!
हरभजन सिंह ने हेड को लेकर दी सलाह
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि, भारतीय गेंदबाजों को हेड की पारी की शुरुआत में अच्छी पिच वाली गेंदों के साथ मिडिल स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करनी चाहिए और उनके खिलाफ बाउंसर का ज्यादा से ज्यादा चौंकाना चाहिए। कवर और पॉइंट फील्डर को समीकरण से बाहर कर दें, तब चीजें बदल जाएंगी।
भारत के लिए जीत जरूरी
डब्ल्यूटीसी फाइनल के समीकरण को देखते हुए टीम इंडिया को तीसरे मैच में जीत दर्ज करनी होगी। अगर एडिलेड के बाद भारत को गाबा में भी हार का सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया के लिए फाइनल की रेस काफी मुश्किल हो जाएगी। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया तीसरे पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ICC रैंकिंग में भारत के 5 खिलाड़ियों का हुआ बुरा हाल, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
13 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
46 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines