India vs Australia 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मैच गाबा में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है। तीसरा मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। अभी तक सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से एक भारत और एक ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। फिलहाल सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर बनी हुई है। वहीं इस मैच पर अब रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है। जिससे फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
रद्द हो सकता है तीसरा टेस्ट
दरअसल गाबा टेस्ट पर अब बारिश का साया मंडराने लगा है। ऑस्ट्रेलियाई मौसम विभाग के अनुसार गाबा टेस्ट के पांचों दिन बारिश का साया बताया जा रहा है। मैच के पहले दिन 50 फीसदी से ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे और तीसरे दिन 40-40 फीसदी बारिश का चांस बताए जा रहे हैं। इसके अलावा चौथे दिन 30 फीसदी और पांचवें दिन 40 फीसदी बारिश के चांस है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गाबा में ट्रेविस हेड से कैसे निपटेगी टीम इंडिया? ये होगा भारत का ‘गेम प्लान’
भारत की बढ़ सकती है मुश्किल
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल पॉइंट्स टेबल में भी टीम इंडिया को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अब टीम इंडिया के लिए आगे सीरीज के सभी मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं। दूसरी तरफ गाबा में टीम इंडिया ने पिछली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था ऐसे में अगर अब गाबा टेस्ट रद्द होता है तो दोनों टीमों को बराबर अंक बांटे जाएंगे। जो टीम इंडिया के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।
WTC पॉइंट्स टेबल का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप-2 से बाहर हो चुकी है। फिलहाल टीम इंडिया नंबर-3 के पायदान पर बनी हुई है। श्रीलंका को हराने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पहले स्थान पर पर पहुंच गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर आ गई है। टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- विराट से पंगा लेने वाले गेंदबाज का बुरा हाल, 13 बॉल का फेंका ओवर, भूल गया गेंदबाजी करना!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines