Live Updates
तीसरा मैच हुआ ड्रॉ
गाबा टेस्ट के पांचवें दिन एक बार फिर से बारिश देखने को मिली। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 275 रन का लक्ष्य था, लेकिन बारिश और खराब रोशनी के चलते मैच को रद्द कर दिया गया है। सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
मैच रोका गया
टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान खराब रोशनी के चलते मैच को रोका गया है। टीम इंडिया के सामने मैच को जीतने के लिए 275 रन का लक्ष्य है। फिलहाल जायसवाल और राहुल 4-4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 8/0
भारत की बल्लेबाजी शुरू
दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत के सामने 275 का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 89 रन बनाकर डिक्लेयर कर दिया है। अब टीम इंडिया के सामने गाबा टेस्ट को जीतने के लिए 275 रन का टारगेट है। दूसरी पारी में बुमराह ने 3 विकेट चटकाए हैं।
पैट कमिंस आउट
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। पैट कमिंस 22 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/7
ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया की टीम को ट्रेविस हेड के रूप में छठा बड़ा झटका लग चुका है। मोहम्मद सिराज ने हेड को पवेलियन भेजा। हेड 17 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/6
स्टीव स्मिथ आउट
ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद सिराज ने मेजबान टीम को स्टीव स्मिथ के रूप में पांचवां झटका दिया है। स्मिथ 4 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/5
मिचेल मार्श आउट हुए
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है। मिचेल मार्श 2 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/4
ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिर चुका है। आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। नाथन 4 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/3
मार्नस लाबुशेन आउट हुए
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया दूसरा बड़ा झटका। मार्नस लाबुशेन 1 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/2
बुमराह को मिला पहला विकेट
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेजा। ख्वाजा 8 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11/1
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
गाबा टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कंगारू टीम 187 रन आगे है।
लंच ब्रेक
बारिश के बीच पांचवें दिन लंच ब्रेक का ऐलान कर दिया गया। टीम इंडिया अब गेंदबाजी करने के लिए तैयार है।
बारिश के कारण रुका मैच
गाबा टेस्ट के पांचवें दिन भी बारिश देखने को मिली है। बारिश के चलते अभी तक ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू नहीं हो पाई है।
260 पर ऑलआउट टीम इंडिया
टीम इंडिया पहली पारी में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 185 रन पीछे है। आज मैच का पांचवां दिन है।
India vs Australia 3rd Test Day 5 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला गया। मैच के पांचों दिन बारिश का साया देखने को मिला। पांचवें दिन भारत के सामने मैच को जीतने के लिए 275 रन का लक्ष्य था, दूसरी पारी में जब टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए 8 रन था, तब बारिश के चलते मैच को रोक दिया गया था।
इसके बाद खराब रोशनी और बारिश के चलते गाबा टेस्ट को रद्द कर दिया गया। फिलहाल सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। गाबा टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। बुमराह ने इस मैच में 9 विकेट चटकाए।
नीचे पढ़ें हाइलाइट्स…
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
6 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
6 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
8 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
8 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
9 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
10 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines