India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ने लगी है। पहली पारी में एक बार फिर से टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ढेर हो गया है। गाबा टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने एक बार फिर से टीम इंडिया को निराश किया। मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर से जायसवाल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद गिल भी जल्दी आउट हो गए। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का मजाक बन रहा है।
गिल-जायसवाल की लगी क्लास
गाबा टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक बार फिर से लड़खड़ा गई है। इस मैच में एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। स्टार्क की पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाया। जिसके बाद फैंस को लगा कि जायसवाल आज अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन अगली ही गेंद पर स्टार्क ने जायसवाल को आउट करके भारत को पहला झटका दे दिया। जायसवाल एक बार फिर से स्टार्क का शिकार बने।
जायसवाल के आउट होने के बाद शुभमन गिल से टीम इंडिया को उम्मीद थी, लेकिन शुभमन गिल भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। शुभमन गिल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। गिल पहली पारी में महज 1 रन बनाकर आउट हुए।
विराट कोहली ने किया निराश
विराट कोहली से फैंस को पहली पारी में अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कोहली ने एक बार फिर से फैंस और टीम को निराश कर दिया। विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को आउट किया। कोहली महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब गाबा टेस्ट में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कंगारू सरजमीं पर महान अनिल कुंबले को पछाड़ा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines