India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन अब दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदलती हुई दिखाई दे सकती है। रोहित शर्मा भी टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। एडिलेड में रोहित भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल की भी मैदान पर वापसी हो चुकी है। पर्थ टेस्ट से पहले गिल अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उनको पहले टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था।
दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं शुभमन गिल
दरअसल अभ्यास मैच के दौरान शुमभन गिल के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको पर्थ टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था। गिल की जगह इस मैच में देवदत्त पड्डिकल को टीम में शामिल किया गया था। गिल को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थी कि वे पहले दो टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं वहीं अब गिल को नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पिंक बॉल से दमदार टीम इंडिया का रिकॉर्ड, लेकिन फिर भी क्यों घबरा रही है रोहित की सेना
आज गिल ने ओवल में प्रैक्टिस की, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि ये खिलाड़ी अब पीएम एकादश के साथ होने वाले अभ्यास मैच में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अगर गिल अभ्यास मैच खेलते हैं तो उनको एडिलेड टेस्ट मैच में खेलते हुए देखा जा सकता है।
सीरीज में भारत 1-0 से आगे
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शतक लगाए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते टीम इंडिया अब पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। एडिलेड में दोनों टीमों के पिच दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। ये मैच डे-नाइट होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का हुआ सम्मान, केनबरा में पीएम एंथनी अल्बानीज से की मुलाकात
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
17 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines