IND vs AUS: दूसरे वनडे के लिए एडिलेड पहुंची टीम इंडिया, फैंस ने किया शानदार स्वागत

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम एडिलेड पहुंच चुकी है. फैंस ने टीम इंडिया का यहां जोरदार स्वागत किया. अब दूसरे मैच में भारतीय जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी.

ind vs aus

ind vs aus

India vs Australia 2nd ODI: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद इस वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पहले मैच ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए थे. भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा था. पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में बारिश टीम इंडिया के विलेन साबित हो गई और डीएलएस मेथड के चलते भारतीय टीम को मुकाबला गंवाना पड़ा. अब दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा.

विज्ञापन

एडिलेड पहुंची टीम इंडिया

दिवाली के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड में 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. जिसके लिए भारतीय टीम एडिलेड पहुंच चुकी है. जहां दिवाली के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी खुश दिखाई दिए तो कई खिलाड़ियों के अभी तक चेहरे लटके हुए दिखाई दिए. जाहिर तौर पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के जहन में अभी भी पर्थ की यादें चल रही होंगी.

विज्ञापन

पर्थ में खेले गए पहले ही वनडे मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. जिसके चलते अब टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. हालांकि सीरीज को लेकर फैंस में काफी जोश है, जिसके चलते एडिलेड में फैंस ने टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया.

विज्ञापन

रोहित-विराट से रहेंगी उम्मीदें

पर्थ के मैदान पर 19 अक्टूबर को रोहित शर्मा और विराट कोहली की लगभग 200 से ज्यादा दिनों के बाद वापसी हुई. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे थे. फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इनकी वापसी बेहद खराब रही. पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 8 तो विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. अब दूसरे मैच में टीम इंडिया को रोहित-विराट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ