India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी हुई थी, लेकिन दोनों दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए थे. वहीं अब रोहित-विराट को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है.
रोहित-विराट पर क्या बोले बल्लेबाजी कोच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जाएगा. जिसको लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली जमकर तैयारी कर रहे हैं. वहीं अब मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि “मुझे ऐसा नहीं लगता। उन्होंने आईपीएल खेला है. तैयारी बहुत अच्छी रही है. मुझे लगता है कि मौसम की वजह से, अगर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के लिए आता तो भी स्थिति ऐसी ही होती. जब चार-पांच बार रुकावट आती है और हर दो ओवर में आप अंदर जाकर वापस बाहर आते हैं, तो यह आसान नहीं होता.”
ये भी पढ़ें:-‘2027 वर्ल्ड कप तक समय बर्बाद…’, विराट कोहली को लेकर रिकी पोंटिंग के बयान ने उड़ाए होश
आगे उन्होंने कहा “दोनों ही काफी अनुभवी हैं। ऑस्ट्रेलिया आने से पहले, उन्होंने पूरी तैयारी की थी। मुझे लगता है कि अभी उनके बारे में राय बनाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने अभी-अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। सीरीज से पहले, हम उनके फिटनेस स्तर और उनकी तैयारी के बारे में जानते थे। हमें एनसीए से उनके वीडियो मिले थे। ऐसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ, अगर आपको लगता है कि वे सही काम कर रहे हैं, तो आपको तुरंत हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। अगर आप बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे, तो यह शायद सबसे अच्छा तरीका नहीं होगा.”
23 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. अब टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट को मिली चेतावनी! ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ये चीज बढ़ाएगी टेंशन, दिग्गज ने दिखाया रास्ता
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines