हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: एडिलेड में DRS पर मचा बवाल, रोहित शर्मा की बैटिंग के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने उठाया सवाल

India vs Australia 2nd ODI: एडिलेड में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की पारी खेली, लेकिन रोहित की बल्लेबाजी के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कमेंट्री के दौरान डीआरएस पर सवाल खड़ा किया. हेजलवुड की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया टीम ने जोरदार अपील की थी, लेकिन रोहित नॉटआउट निकले थे.

विज्ञापन
IND vs AUS

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस मैच में जहां एक तरफ विराट कोहली एकबार फिर से बिना खाता खोले आउट हुए तो वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के सामने थोड़ा संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे. इस दौरान हेजलवुड की गेंद पर 2 बार रोहित के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपील की थी और डीआरएस भी लिया था, लेकिन दोनों बार रोहित बच गए. वहीं मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने डीआरएस पर सवाल उठाए.

मार्क वॉ ने लाइव मैच में DRS पर उठाए सवाल

इस मैच में जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. टीम इंडिया के बल्लेबाज हेजलवुड के सामने रन बनाने के लिए तरसते हुए दिखाई दिए. वहीं पारी का छठा ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड करने आए थे. इस ओवर में रोहित ने हेजलवुड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी पैड पर लगी, जिसपर ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार अपील की लेकिन फील्ड अंपायर ने उसको नॉट आउट करार दिया, जिसपर ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस ले लिया था,

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: एडिलेड में फैंस ने रोहित शर्मा का भरपूर किया सम्मान, संन्यास की अटकलें हुई तेज

लेकिन थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद पहले रोहित के बल्ले के नीचे के हिस्से पर लगी थी, जो अल्ट्राएज में दिखाई दिया, लेकिन इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉ को यकीन नहीं हुआ. उन्होंने लाइव कमेंट्री के दौरान कहा “ऐसा हो नहीं सकता कि गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से में लगी हो.”

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी

इस मैच में रोहित ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. रोहित ने बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों का सामना किया और 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान रोहित के बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले थे. इससे पहले पर्थ वनडे में रोहित महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे.

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट ने मिलकर बनाई अनोखी ‘सेंचुरी’, कोहली के फेल होने के बाद भी बना बड़ा रिकॉर्ड 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें