India vs Australia 1st ODI: भारतीय टीम पहले वनडे मैच के लिए पर्थ में जमकर प्रैक्टिस कर रही है. सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. रोहिच शर्मा और विराट कोहली की इस सीरीज से क्रिकेट मैदान पर लंबे समय के बाद वापसी हो रही है. जिसके चलते इस सीरीज को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन वहीं मैच से ठीक एक दिन पहले फैंस की टेंशन भी बढ़ने लगी है. मौसम को लेकर ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है, जो ज्यादा अच्छी नहीं है.
क्या रद्द हो जाएगा पहला वनडे मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ में खेला जाएगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पर्थ में रविवार को बारिश की 63 फीसदी संभावना जताई जा रही है. वहीं मैच के दौरान बारिश की 36 फीसदी संभावना है. ऐसे में बारिश के चलते मैच प्रभावित हो सकता है. कई बार मैच में रुकावट देखने को मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर बोले कप्तान शुभमन गिल, बताया कैसे लेंगे हिटमैन-किंग की मदद
टॉस का होगा अहम रोल
बारिश के चलते टॉस पर भी असर पड़ सकता है, वैसे तो टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे निर्धारित है, लेकिन अगर मैच से पहले बारिश होती है तो टॉस के समय में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. मैच के शुरुआत में पर्थ की पिच से तेज गेंदबाजों को काफी उछाल और स्विंग मिलता है, जो बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेंगे.
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी वनडे में काफी खराब रहा है, कंगारू टीम इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. ऑस्ट्रेलिया ने यहां 3 वनडे मैच खेले हैं और सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि टीम इंडिया ने यहां एक भी वनडे मैच नहीं खेला है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: विराट कोहली के सिर सजेगा ताज! 148 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines