हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या रोहित-राहुल के बदलेंगे नंबर?

India vs Australi 4th Test: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS

India vs Australi 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मेलबर्न में बॉक्सिंग डे-टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। कई दिनों से दोनों टीमों के खिलाड़ी मेलबर्न में जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है। जिसमें 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं अब फैंस की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं। उससे पहले रिपोर्ट सामने आ रही है कि मेलबर्न टेस्ट के लिए भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

रोहित शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग

रोहित शर्मा ने इस सीरीज के अभी तक दो मैच ही खेले हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले रोहित दूसरी बार पिता बने थे, जिसके चलते उनको पर्थ टेस्ट से बाहर रहना पड़ा था। रोहित की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। इसके बाद जब रोहित की दूसरे मैच में वापसी हुई थी तब सबसे बड़ा सवाल ये था कि रोहित अब किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि राहुल पहले टेस्ट में ओपनिंग में कमाल का प्रदर्शन किया था।

हालांकि रोहित ने फिर केएल राहुल को ही ओपनिंग में बल्लेबाजी करने का मौका दिया और रोहित को पिछले दो मैचों से नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहित एक बार फिर से मेलबर्न टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 15 हजार से ज्यादा रन, 38 शतक, कभी इस खिलाड़ी ने बिखेरा था अपनी आवाज का जलवा

हालांकि इसको लेकर रोहित ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, “हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि कौन कहां बल्लेबाजी करेगा। यह कुछ ऐसा है जिसे हमें समझना होगा और मैं यहां इस पर चर्चा नहीं करूंगा। हम वही करेंगे जो टीम के लिए सही होगा। जब मैं घर पर था और मैं देख रहा था कि केएल कैसे बल्लेबाजी कर रहा है। ईमानदारी से कहूं तो यह देखना शानदार था और मुझे लगा कि अब इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। शायद भविष्य में चीजें अलग होंगी, मुझे नहीं पता।”

विज्ञापन

रोहित का रहा खराब प्रदर्शन

पिछले काफी समय से रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी रोहित फ्लॉप साबित हुए हैं। पिछली 13 पारियों में रोहित के बल्ले से महज 12 से कम की औसत से महज 152 रन निकले हैं। रोहित की खराब फॉर्म ने भी टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बॉक्सिंग डे-टेस्ट के लिए फिट हुआ भारत का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’, मेलबर्न में कर सकता है ‘खेला’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola