India vs Argentina Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स

India vs Argentina Live Streaming: भारतीय टीम आज (24 अगस्त) हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में अर्जेंटीन को बड़े अंतर से हराना होगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

Indian Hockey Team

भारत का अर्जेंटीना के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला (PIC Credit - AI)

India vs Argentina Hockey World Cup 2026 Live Streaming: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी सोमवार, 24 अगस्त को भारत के सामने अर्जेंटीना की चुनौती होगी. भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. भारत को शनिवार को राउंड-2 के पिछले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन और मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइल की राह बेहद मुश्किल हो गई है.

विज्ञापन

अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम यह मैच हार जाती है तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए आर-पार की जंग

पूल E में फिलहाल मेजबान नीदरलैंड्स 6 अंकों के साथ सबसे ऊपर है, जबकि इंग्लैंड और अर्जेंटीना दोनों के 3-3 पॉइंट्स हैं. वहीं, भारत के खाते में जीरो पॉइंट्स और -4 के गोल अंतर के साथ सबसे नीचे है. ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. भारत के लिए यह आर-पार की जंग है. अगर भारत अर्जेंटीना को हरा देता है तो आखिर में भारत की किस्मत का फैसला गोल अंतर से हो सकता है.

ऐसे में भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए कम से कम दो या तीन गोल से जीतना होगा. इसके बाद उसे नीदरलैंड्स-इंग्लैंड मुकाबले के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला सोमवार, 24 अगस्त को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

फ्री में कहां देखें भारत-अर्जेंटीना मुकाबला लाइव?

भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2, Star Sports Khel और DD Sports पर किया जाएगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का फ्री में DD Sports पर लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए बस आपके घर पर DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.

विज्ञापन

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और अर्जेंटीना के बीच होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस जियोहॉस्टर के लिए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी मैच के लाइव एक्शन का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Hockey World Cup से बाहर हुई भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद टूटा चैंपियन बनने का सपना

India vs Argentina: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक.

विज्ञापन

अर्जेंटीना: टॉमस सैंटियागो, मटियास आंद्रेओटी, बॉतिस्ता कैपुरो, माइको कैसेला, निकोलस सिसिलियो, निकोलस डेला टोरे, टॉमस डोमिन, मार्टिन फेरेरियो, थॉमस हबीफ, नेहुएन हर्नांडो, इग्नासियो इबारा, निकोलस कीनन, तादेओ मार्सुची, लुकास मार्टिनेज, लुसियो मेंडेज़, मैटियास रे, टॉमस रुइज़, फैसुंडो ज़राटे, जोक्विन टोस्कानी, लुकास टोस्कानी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ