India tour of Sri Lanka 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का अहम हिस्सा होगी, जिसमें दोनों टीमें महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. श्रीलंका क्रिकेट ने इस टेस्ट सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज का पहला टेस्ट गाले में, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.
कब और कहां खेले जाएंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबले?
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक ऐतिहासिक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा. दोनों मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे. टीम इंडिया फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.
भारत का इस साल का पहला WTC टेस्ट सीरीज
भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में इस साल का पहला विदेशी टेस्ट दौरा होगी. इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल के अंत में घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. जून में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच जरूर जीता, लेकिन वह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था, क्योंकि अफगानिस्तान WTC 2025-27 की 9 टीमों में शामिल नहीं है.
2017 के बाद पहला श्रीलंका दौरा
वहीं, श्रीलंका दौरा भारत का 2017 के बाद पहला टेस्ट दौरा भी होगा. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को उसकी ही सरजमीं पर 2-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी थी. हालांकि, उस ऐतिहासिक दौरे का हिस्सा रहे अधिकांश खिलाड़ी अब या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं या फिर चयन की दौड़ में नहीं हैं. मौजूदा टीम में केवल केएल राहुल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2017 के श्रीलंका दौरे का हिस्सा रहे थे.
ये भी पढे़ें- अमेरिका में KKR ने क्यों पंडितों से कराई विशेष पूजा? शाहरुख खान ने जय शाह को कहा थैंक्यू
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
| टेस्ट | तारीख | वेन्यू | शहर | टूर्नामेंट |
|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | अगस्त 2026 | गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) | गाले | ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 |
| दूसरा टेस्ट | अगस्त 2026 | सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) | कोलंबो | ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 |
ये भी पढ़ें- IND vs ENG सीरीज के बीच फीफा वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचा भारतीय स्टार ओपनर, मेसी की टी शर्ट में देखा मुकाबला
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
59 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines