INDW vs SAW, IND vs SA: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होगी और फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा। इस बीच दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच कई फॉर्मेट में सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 16 जून से होगी। सीरीज के सभी मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद चेन्नई में 28 जून से एक मात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। टेस्ट के बाद 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
विश्व कप की तैयारी करेगी टीम
टी20 सीरीज के जरिए भारतीय टीम बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी करेगी। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक वनडे 16, 19 और 23 जून को वहीं टी20 मैच 5, 7 और 9 जुलाई को खेले जाएंगे। वनडे और टी20 सीरीज ICC के फ्यूचर टूर प्लान का हिस्साा थी। हालांकि, एक मात्र टेस्ट मैच फ्यूचर टूर प्लान का हिस्सा नहीं था। महिला टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और बीसीसीआई के हालिया प्रयास के तहत इसे देर से जोड़ा गया। यह भारत द्वारा सात महीनों में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट होगा, जो दिसंबर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
भारत का पलड़ा भारी
तीन वनडे ICC महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं, जो भारत में होने वाले 2025 वनडे विश्व कप के लिए मेजबान टीम के अलावा शीर्ष चार टीमों को सीधे योग्यता प्रदान करेगा। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल उस तालिका में दूसरे स्थान पर है। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय महिला टीम ने 9 में जीत दर्ज की है और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। वनडे में दोनों टीमें 28 बार टकराई हैं, इस दौरान भारत ने 15 मैच अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: SA vs PAK: साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी पाकिस्तान, यहां देखें सभी फॉर्मेट की सीरीज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
12 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines