T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के बाद टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। इस बार टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा और इसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के लिए अप्रैल के आखिरी हफ्ते में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। ICC ने सबमिशन की कट ऑफ डेट 1 मई रखी है। BCCI के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी।
25 मई तक किया जा सकता बदलाव
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें 25 मई तक अपनी प्रारंभिक टीम में बदलाव कर सकती हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, “भारतीय टीम का चयन अप्रैल के आखिरी सप्ताह के दौरान किया जाएगा, जिस समय तक IPL का पहला भाग समाप्त हो जाएगा और राष्ट्रीय चयन समिति दावेदारों के फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने की स्थिति में होगी।”
19 मई को रवाना होंगे कुछ खिलाड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्रिकेटर्स का पहला बैच IPL में लीग स्टेज के मैच खत्म होने के बाद 19 मई को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगा। जिन खिलाड़ियों की टीमें अंतिम 4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, वे जल्दी जाएंगे। पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टूर्नामेंट के लिए कुछ खिलाड़ी स्टैंड-बाय पर रहेंगे।’ बता दें कि विश्व कप सिलेक्शन से पहले खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए सभी 4 राष्ट्रीय चयनकर्ता अधिकांश आईपीएल खेल देखने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
विराट कोहली को मिल सकता मौका
टी20 विश्व कप 2024 के लिए विराट कोहली को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। IPL 2024 में विराट बल्ले से काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। उन्होंने 3 में से 2 मुकाबलों में अर्धशतक लगाए हैं। विराट टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 117 मैच की 109 पारियों में 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 37 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (1141) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्यों फेल हुई मुंबई इंडियंस? सामने आईं 3 बड़ी वजह
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने एक ही पारी में तोड़ा गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
56 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines