Kevin Pietersen: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि भारत, दुनिया की क्रिकेट को चलाता है। एक इंटरव्यू का हिस्सा बने पीटरसन ने भारत का लोहा माना है। अब उनका बयान चर्चा में है। क्योंकि भारतीय फ्रेंचाइजियां अब इंग्लैंड में भी खुलकर निवेश कर रही हैं।
पीटरसन का बड़ा बयान
बीते दिनों आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने इंग्लैंड में आयोजित होने वाली द हंड्रेड लीग की टीमों में हिस्सेदारी खरीदी है। इनमें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम शामिल है। दोनों फ्रेंचाइजियों ने हाल ही में द हंड्रेड लीग में निवेश किया है। इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाइजियों की दुनिया भर में खेली जाने वाली लीग्स में भी टीमें हैं। पीटरसन को लगता है कि भारत दुनिया भर के क्रिकेट को चला रहा है। एक इंटरव्यू का हिस्सा बने पीटरसन ने कहा कि भारत, क्रिकेट की दुनिया को चलाता है इसलिए, वास्तव में जब आप देखते हैं कि भारत वैश्विक क्रिकेट के लिए क्या कर रहा है, तो पिछले कुछ हफ्तों में अंग्रेजी क्रिकेट में जितनी नकदी डाली गई है, वह आश्चर्यजनक है ये विश्व और अंग्रेजी क्रिकेट के लिए भी शानदार है।
भारत का दुनिया में दबदबा
इसके अलावा पीटरसन ने कहा कि इंग्लिश क्रिकेट में जो हो रहा है वह हैरान करने वाला है। क्योंकि इंग्लिश क्रिकेट में अधिकतर काउंटी क्रिकेट संघर्ष कर रही हैं और इसलिए अधिकतर हिस्सा भारत पर ही आधारित है। भारतीय फ्रेंचाइजियों ने भी साउथ अफ्रीका में निवेश किया है। मैं पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका में SA20 का आयोजन कर रहा था । सभी स्टेडियम फैंस से भरे हुए थे। सभी आईपीएल टीमों के मालिक मौजूद थे। हर कोई खुश है। क्रिकेट की गुणवत्ता शानदार है। इसलिए, मुझे लगता है कि यह केवल सकारात्मक हो सकता है।
मौजूदा समय में पीटरसन एक कमेंटटेर की भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा क्रिकेट के मुद्दों पर वह बेबाकी से अपनी राय भी रखते हैं।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
18 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
21 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines