हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 अगस्त को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, इस टूर्नामेंट में होगा आमना-सामना

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं. इंडियन रॉयल्स की ओर से शिखर धवन, हरभजन सिंह, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी खेलने वाले हैं.

विज्ञापन
AI CreaAI Created Imageed Image

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो गया है. 30 जुलाई को पहला श्रीलंकन लायंस और अफगानिस्तान पठान्स के बीच खेला जा रहा है. पहले ये टूर्नामेंट जून 2026 में केन्या के नौरोबी में जिमखाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन इस टूर्नामेंट को बाद में रिशेड्यूल किया गया. इस टूर्नामेंट में पूर्व खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे.

2 अगस्त को होगा हाईवोल्टेज मुकाबला

रविवार 2 अगस्त को इस टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के कई पूर्व स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. 20 ओवर के प्रारूप में इस टूर्नामेंट को खेला जा रहा है, कुल 19 मैच खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में केवल एशिया के पूर्व खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे. इस टूर्नामेंट को रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप भी कहा जाता है.

इंडिया और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एसोसिएशन स्टार्स जैसी टीमें हैं. सीजन 2 में तिषारा परेर, तिलकरत्ने दिलशान, मोहित शर्मा, ऋषि धवन असगर अफगान, शाकिब अल हसन, नमन ओझा समेत कई पूर्व स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे. इसके अलावा शिखर धवन हरभजन सिंह, यूसुफ पठान अंबाती रायडू जैसे भारतीय दिग्गज भी नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड

शिखर धवन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषि धवन, अंबाती रायुडू, मनप्रीत गोनी, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सुदीप त्यागी, सुरेश रैना, शाहबाज नदीम, फैज फजल, हरभजन सिंह, अनुरीत सिंह, शदाब जकाती, पवन नेगी.

पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड

उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुर रहमान, सईद अजमल, राहत अली, कामरान अकमल, शर्जील खान, यासिर शाह, सामी असलम, शोएब मलिक, राना नईम अनवर, मोहम्मद इरफान, नवेद-उल-हसन, इमरान नजीर.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola