India Next Captain All Format: इस बार भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ले लिया था। हालांकि अभी रोहित वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बने हुए हैं। वैसे तो रोहित कह चुके हैं कि वो अभी और खेलना चाहते हैं लेकिन उम्र को देखते हुए रोहित क्रिकेट में अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है।
अब सवाल ये उठता है कि रोहित के बाद तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा। वैसे टीम इंडिया कप्तानी रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को करते हुए देखा गया है। लेकिन अब पूर्व भारतीय दिग्गज ने दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान हो सकते हैं।
दिनेश कार्तिक ने बताए 2 नाम
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से जब भविष्य में भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकबज पर बोलते हुए कहा कि, मेरे दिमाग में सीधे दो खिलाड़ियों के नाम आते हैं। जो युवा है और उनमे क्षमता है वे भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। आगे कार्तिक ने जवाब दिया पहला ऋषभ पंत और दूसरा शुभमन गिल।
ये भी पढ़ें:- क्या शुभमन गिल इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? तस्वीरों ने मचाई हलचल
कार्तिक का कहना है कि वे दोनों खिलाड़ी आईपीएल में कप्तानी करते हैं। वहीं शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। मुझे लगता है समय के साथ उनके पास भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनने का मौका होगा।
बता दें, शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी 2024 में भी कप्तानी कर रहे हैं। उनको इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर गिल को वनडे और टी20 सीरीज दोनों में टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि गिल भविष्य में रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के कप्तान हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, छोड़ सकते हैं पुजारा-द्रविड़ को पीछे
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
9 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
21 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
29 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
51 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
54 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines