IND vs UAE: रॉबिन उथप्पा की अगुवाई वाली टीम इंडिया हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टीम को पाकिस्तान के बाद अब यूएई जैसी कमजोर टीम से भी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी टूर्नामेंट से विदाई हो गई। यूएई की टीम ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को एक रन से मात दी।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच हारने के बाद भारत को इस मैच में जीत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम को पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया, जब भरत चिपली ने यूएई के कप्तान आसिफ खान के स्टंप उखाड़ दिए। हालांकि इसके बाद भारत के लिए स्थिति खराब होती चली गई।
खालिद शाह ने खेली 42 रनों की पारी
यूएई के लिए खालिद शाह ने 10 गेंदों पर 42 जबकि मुहम्मद जुहैब ने 5 गेंदों पर 17 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिए दो ओवर में 58 रन जोड़ दिए। मिडिल ऑर्डर के बाकी बल्लेबाजों ने भी कुछ योगदान दिया, जहां जहूर खान ने 11 गेंदों पर 37 रन बनाकर यूएई का स्कोर छह ओवर में 130 रन तक पहुंचाया। स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने दो ओवर में 31 रन देकर भारत के लिए तीन विकेट लिए और अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
यह भी पढ़ें: बीच मैदान वॉशिंगटन सुंदर ने ऐसा क्या किया जो गुस्से से तिलमिला गए सुनील गावस्कर, करने लगे तोड़फोड़
काम ना आई बिन्नी-उथप्पा की पारी
जवाब में भारत ने मनोज तिवारी को चिपली के साथ ओपनिंग के लिए भेजा, जिन्होंने पिछले मैच में नाबाद अर्धशतक बनाया था। चिपली पहले ओवर की आखिरी गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तिवारी तीन गेंदों पर केवल 10 रन ही बना पाए। इसके बाद कप्तान रॉबिन उथप्पा ने मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी संभाली और 10 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।
उथप्पा के आउट होने के बाद स्टुअर्ट बिन्नी ने मोर्चा संभाला और 11 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। भारत को आखिरी ओवर में 32 रनों की जरूरत थी। बिन्नी ने आखिरी ओवर में चार छक्के जड़कर टीम को जिताने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें: BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
16 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
28 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines