Champions Trophy: 'भारत कर रहा है मजाक...', दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी के बयान से मची सनसनी

India vs Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने चैंपियंस ट्रॉफी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारत हमारे साथ मजाक कर रहा है।

ICC (3)

India vs Pakistan: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी। आईसीसी ने इस बार मेगा इवेंट का जिम्मा पाकिस्तान को दिया है। हालांकि भारत ने आईसीसी को पत्र लिखकर बताया है कि वह आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। जैसे-जैसे ट्रॉफी का आयोजन करीब आ रहा है। वैसे- वैसे कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी भी अपना बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही पाकिस्तान को भारत के साथ किसी भी टूर्नामेंट में न खेलने की धमकी भी दे डाली है।

विज्ञापन

ये एक मजाक हो रहा है- मियांदाद

पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद भी भारत के पाकिस्तान न आने के फैसले से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यह एक मजाक है कि ऐसा हो रहा है। अगर हम भारत के साथ बिल्कुल भी नहीं खेलते हैं, तो भी पाकिस्तान क्रिकेट न केवल जीवित रहेगा, बल्कि आगे भी होगा, जैसा कि हमने अतीत में दिखाया है। मैं देखना चाहता हूं कि जब पाकिस्तान और भारत के मैच नहीं होते हैं, तो आईसीसी टूर्नामेंट से कैसे पैसे कमाती है।

विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल पर खेल सकती है टीम इंडिया

भारत ने आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की बात कही है। हालांकि आईसीसी, बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाती है या नहीं ये आने वाला समय तय करेगा। लेकिन भारत इससे पहले एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल पर खेल चुका है। एशिया कप 2023 भी पाकिस्तानी की मेजबानी में खेला गया था। लेकिन भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी इस मुद्दे पर खुलकर बात कर रहे हैं। राशीद लतीफ ने भी कहा था कि बस बहुत हो गया। जब सभी टीमें बिना किसी समस्या के पाकिस्तान में खेल रही हैं, तो भारत का यह फैसला पूरी तरह से राजनीतिक है और क्रिकेट समेत सभी खेलों में इसे अस्वीकार्य होना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ