हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG-U19: इतिहास रचकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

India U19 vs Afghanistan U19, Under 19 World Cup 2026: 4 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. भारत की ओर से आरोन जॉर्ज के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की.

विज्ञापन
भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल 2026 में

India U19 vs Afghanistan U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच बुलावायो में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. भारत की ओर से आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की. भारत ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. भारत और इंग्लैंड के बीच अब वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा. भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबला जीत लिया.

भारतीय टीम ने अंडर-19 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल का सबसे बड़ा रन चेज किया. इससे पहले 300+ का लक्ष्य सेमीफाइनल में चेज नहीं हुआ था. भारत की अब फाइनल में 6 फरवरी को भिड़ंत इंग्लैंड के खिलाफ होगी.

अफगानिस्तान ने बनाया था विशाल स्कोर

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेली. उस्मान ने 39 रन बनाए, जबकि खालिद ने 31 रन बनाए. हालांकि इसके बाद फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली, जबकि उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 86 गेंदों में 101 रन बनाए थे. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. भारत की ओर से इस मैच में दीपेश देवेंद्रन ने 2 और कनिष्क चौहान ने 2 विकेट अपने नाम किए थे. दीपेश ने 10 ओवर में 64, जबकि कनिष्क ने 9 ओवर में 55 रन खर्च किए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup के इतिहास में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? एक क्लिक में पढ़ें सबकुछ

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को दमदार शुरुआत मिली. वैभव सूर्यवंशी ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका में गर्दा उड़ाया. उन्होंने 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के भी जड़े. वैभव के आउट होने के बाद आरोन जॉर्ज ने शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. उन्होंने 104 गेंदों में 115 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी तीसरे नंबर पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 62 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. भारत ने 41.1 ओवर में 311/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…ईशान किशन ने तूफानी बैटिंग से उड़ाया गर्दा, महज 20 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola