INDCH vs SACH: इंग्लैंड में इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में बीती रात इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें युवराज सिंह की इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने बल्लेबाजी के साथ-साथ कमाल की फील्डिंग का भी नजारा पेश किया। बाउंड्री लाइन पर डिविलियर्स ने ऐसी शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया कि 41 की उम्र में उनकी ऐसी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी शानदार फील्डिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
एबी डिविलियर्स की फील्डिंग देख हर कोई हैरान
इमरान ताहिर के ओवर में युसूफ पठान ने एक बड़ा शॉट खेला, जो लगभग लग रहा था कि बाउंड्री के बाहर जाएगा। वहीं एबी डिविलियर्स ने इस गेंद को बाउंड्री के पास डाइव लगाकर कैच किया और फिर साथी खिलाड़ी की तरफ फेंक दिया, जिसके चलते युसूफ पठान को पवेलियन लौटना पड़ा। 41 की उम्र में एबी डिविलियर्स की ऐसी शानदारा फील्डिंग देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बल्लेबाजी में मचाया गदर
इससे पहले एबी डिविलियर्स ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया था। मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान डिविलियर्स ने 4 छक्के और 3 छौके लगाए थे। जिसके चलते पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे।
इसके बाद टीम इंडिया 209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 111 रन ही बना पाई थी। इंडिया चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मैच में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह बल्लेबाजी करने नहीं आए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल को थका रही टीम इंडिया की कप्तानी, मैच से पहले दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines