India Champions vs Pakistan Champions: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिला। बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) के तहत खेले गए मुकाबले में दिग्गज क्रिकेटर्स आमने-सामने रहे। हालांकि पाकिस्तान की टीम ने मुकाबले में जीत दर्ज की, लेकिन उसके स्टार खिलाड़ी और पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज की गजब बेइज्जती हो गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…
वहाब रियाज ने टपका दिया आसान कैच
दरअसल, इस मैच में वहाब रियाज ने खराब फील्डिंग का नजारा दिखाया। 20वें ओवर में जब अनुरीत सिंह और धवल कुलकर्णी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब अनुरीत ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। हालांकि वे चूके और बॉल बाउंड्री के नजदीक उड़ गई। यहां वहाब रियाज फील्डर के तौर पर खड़े थे। जैसे ही गेंद वहाब के पास आई तो उन्होंने दोनों हाथ फैलाकर इसे कैच करने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथों से टपक गई। इसके बाद वहाब झेंप मिटाने के लिए हंसते हुए नजर आए। वहाब को उनकी इस खराब फील्डिंग के लिए पाकिस्तानी फैंस से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
क्या रहा मैच का हाल?
भारतीय टीम की कप्तानी हरभजन सिंह और पाकिस्तान की कप्तानी यूनिस खान ने की। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 243 रन बनाए। कामरान अकमल ने 77, शरजील खान ने 72, शोएब मकसूद ने 51 और शोएब मलिक ने 25 रन की पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन ठोके, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट, भारत दे सकता है पाकिस्तान को झटका
अंबाती रायुडू ने 39, रॉबिन उथप्पा ने 22, युवराज सिंह ने 14, इरफान पठान ने 15 और अनुरीत सिंह ने 20 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी और 68 रन से मुकाबला हार गई। भारतीय टीम इससे पहले वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला जीत चुकी है। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 8 जुलाई को होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: हार के बाद इस खिलाड़ी को याद आए रोहित-विराट, सामने आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
48 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines