Team India played 600 Test Matches: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 15 अगस्त से हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत के लिए यह टेस्ट बेहद खास है, क्योंकि यह टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 600वां मुकाबला है.
इसी के साथ भारत अब 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है. भारतीय टीम से ज्यादा टेस्ट मैच अब तक सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने खेले हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट पर.
टेस्ट क्रिकेट में किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच?
क्रिकेट के जनक के जाने वाले इंग्लैंड के नाम इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी टेस्ट टीमों में शामिल इंग्लैंड दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने 1000 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. इंग्लिश टीम ने अब तक कुल 1097 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे 405 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 336 में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के 356 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.
इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है. कंगारू टीम अब तक कुल 883 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसका जीत प्रतिशत काफी शानदार रहा है. टीम ने 426 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 235 मैचों में उसे हार मिली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 219 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.
600 टेस्ट खेलने वाला तीसरा देश बना भारत
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत टेस्ट क्रिकेट में 600 मैचों का आंकड़ा छूने वाला तीसरा देश बन गया है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के लिए मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया ने 600 टेस्ट मैच पूरे कर लिए. इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने खेले 599 टेस्ट मैचों में से 186 जीते हैं, जबकि 188 मैचों में हार मिली है. वहीं, 224 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.
भारत के बाद वेस्टइंडीज की टीम भी 600 टेस्ट मैच पूरे करने के बेहद करीब है. वेस्टइंडीज अब तक 596 टेस्ट खेल चुका है और जल्द ही इस खास क्लब में शामिल हो सकता है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड, साउत अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमें 450 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुकी हैं. वहीं, श्रीलंका ने अभी तक 350 टेस्ट मैच भी पूरे नहीं किए हैं.
ये भी पढ़ें- 2036 ओलंपिक के लिए PM मोदी ने लाल किले से किया ‘मास्टरप्लान’ का ऐलान, देशभर में होगी टैलेंट की खोज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट
- इंग्लैंड – 1097
- ऑस्ट्रेलिया – 883
- भारत – 600*
- वेस्टइंडीज – 596
- न्यूजीलैंड – 487
- साउथ अफ्रीका – 479
- पाकिस्तान – 471
- श्रीलंका – 329
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर मनाया आजादी का पर्व
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
25 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
46 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines