---विज्ञापन---

IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने रचा महाकीर्तिमान, बन गई ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उतरते ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक बड़ा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई है।

---विज्ञापन---

Champions Trophy 2025: 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच शुरू होते ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम बन गई है। साथ ही मेन इन ब्लू आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का लगातार तीन फाइनल्स खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा फाइनल्स खेलने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां फाइनल खेल रही है। टीम इंडिया ने साल 2000, 2002, 2013, 2017 और 2025 का फाइनल खेल चुकी है। इसके अलावा भारतीय टीम ने लगातार तीन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भी खेला और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली टीम बन गई है।

---विज्ञापन---

चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले खेलने वाली टीमें

भारत- तीन फाइनल (2013, 2017, 2025)
वेस्टइंडीज- दो फाइनल (2004, 2006)
ऑस्ट्रेलिया- दो फाइनल (2006, 2009)
भारत- दो फाइनल (2000, 2002)

भारत ने 2 बार जीता है खिताब

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का 2 खिताब अपने नाम कर चुकी है। साल 2002 में बारिश की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया था। तब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके बाद भारतीय टीम साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में जीतने में कामयाब रही थी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 09, 2025 05:16 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola