भारत के युवाओं का UAE में कमाल, जापान को 211 रनों से चटाई धूल

India vs Japan: अंडर 19 एशिया कप में भारत ने जापान को 211 रनों से रौंद दिया। भारत की ओर से मोहम्मद अमान मैच के हीरो रहे।

IND vs JPN

India vs Japan: अंडर 19 एशिया कप का आयोजन यूएई में हो रहा है। 2 दिसंबर को भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत के युवा खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। भारत ने 211 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता और अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए। भारत की ओर से कप्तान मोहम्मद अमान ने शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 339 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 339/6 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज के रूप में आयुष म्हात्रे ने 29 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में 23 रन बनाए थे। हालांकि मोहम्मद अमान ने मोर्चा संभाला और 118 गेंदों में 122 रनों की पारी खेल दी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके अपने नाम किए। उनकी शतकीय पारी के दम पर भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया था।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान 128 रन ही बना सकी। 50 ओवर में जापान ने 128 रन बनाए थे। जापान की ओर से कोई भी बल्लेबाज शतकीय पारी नहीं खेल सका। सलामी बल्लेबाज हुगो केली ने 111 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा निहार परमार ने 14 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी कमाल कर लिया। चेतन शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में महज 14 रन खर्च कर 2 विकेट झटके। जबकि हार्दिक राज ने 8 ओवर में 9 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को शिकार बनाया। वहीं केपी कार्तिकेय ने 10 ओवर में 21 रन खर्च कर 2 विकेट झटके। भारत के सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ