IND vs SA: हार्दिक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी के आगे ढेर हुई साउथ अफ्रीका, भारत ने जीती सीरीज

India vs South Africa T20 2025: 19 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने धुआंधार अर्धशतक जमाया, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डीकॉक ने तूफानी अर्धशतक जमाया. आइए मैच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका पांचवें टी-20 मैच में

भारत और साउथ अफ्रीका पांचवें टी-20 मैच में

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विशाल स्कोर बनाया था. हार्दिक पांड्या के अलावा तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया. भारत ने 30 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

भारत ने बनाया था विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 63 रनों की साझेदारी की. संजू के बल्ले से 22 गेंदों में 37 रन निकले, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या का तूफान आया. तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्का और 10 चौके की मदद से 73 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने भारत की ओर से टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. उन्होंने 25 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए थे.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 12 गेंदों में 13 रन बनाए. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 17 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. इसके बाद डेविड मिलर 14 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान के बाद 201/8 रन बना सकी.

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 3 ओवर में 44 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ