IND vs SCOT U-19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से स्कॉटलैंड हुई चारों खाने चित, भारत ने 121 रनों से जीता मुकाबला

ICC Mens Under-19 World Cup Warm-up Matches: 10 जनवरी को अंडर-19 विश्व कप वार्म अप मैच में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भारत की ओर से गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने मुकाबला जीत लिया.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

IND vs SCOT: भारतीय टीम अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए जिम्बाब्वे पहुंच गई है. 10 जनवरी को भारतीय अंडर -19 टीम ने स्कॉटलैंड अंडर 19 के खिलाफ अभ्यास मैच खेला. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विशाल स्कोर बनाया. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आरोन जॉर्ज ने के अलावा अभिज्ञान कुंडु ने अर्धशतक जमाया. भारत ने मुकाबला आसानी के साथ अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 374 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 374/8 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 19 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 50 गेंदों में 96 रन बनाए थे. उन्होंने 9 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा आरोन जॉर्ज ने भी 58 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. वहीं विहान मल्होत्रा ने भी 81 गेंदों में 77 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा अभिज्ञान कुंडु ने 48 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. वहीं, आरएस अंबरीश ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए. इस तरह भारत ने विशाल स्कोर बनाया. वहीं, गेंदबाजी में स्कॉटलैंड की ओर से ओली जोन्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

विज्ञापन

बारिश की वजह से स्कॉटलैंड को मिला 234 रनों का लक्ष्य

बारिश की वजह से खेल 24 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें स्कॉटलैंड को 234 रनों का लक्ष्य मिला था. स्कॉटलैंड की ओर से थियो रॉबिन्सन ने 39 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जबकि ओली पिलिंगर ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए थे. इसके अलावा मैक्स चैपलिन 22 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए. स्कॉटलैंड 23.2 ओवर में 112/9 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने 121 रनों से बाजी मार ली. भारत की ओर से खिलन पटेल और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट झटके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ