India vs Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 का टिकट भी कटाया. कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी कर महफिल लूटी. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों की हवा निकाल दी.
इसके बाद जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने गेंदबाजी से कमाल किया. भारत ने 61 रनों से मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ भारत 6 अंकों के साथ ग्रुप A में टॉप करते हुए सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है. भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 मैच खेले हैं. भारत हेड टू हेड में 8-1 से आगे हो गई है.
भारत ने बनाए थे 175 रन
भारत की ओर से ईशान किशन ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 10 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा खासा प्रभावित नहीं कर सके. वह 4 गेंदों में डक पर आउट हुए. वहीं, तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली थी. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए थे. भारत ने इस तरह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे.
पाकिस्तान की निकल गई हवा
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को बेहद ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने पावर प्ले में ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया. साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. सैम अयूब ने 2 गेंदों में 6 रन बनाए, जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए थे.
कोलंबो में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान की बल्लेबाजी फेल
वहीं, अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. वह 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अक्षर पटेल को चलता किया. हालांकि उस्मान खान ने थोड़ी देर तक क्रीज पर पांव जमाए रखा. उन्होंने 34 गेंदों में 44 रन बनाए और अक्षर पटेल का शिकर बन गए. इस तरह पाकिस्तान की बैटिंग भारतीय गेंदबाजों के आगे चारों खाने चित हो गई. पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई.
बुमराह-अक्षर की जोड़ी ने पलटा मैच का रुख
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की. अक्षर ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि बुमराह को भी 2 सफलता मिली. दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अहम विकेट चटकाए और भारत की जीत में अहम किरदार प्ले किया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
36 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
53 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines