IND A vs ENG Lions

कप्तान ने क्यों रुकवाया अपने ही खिलाड़ी का शतक? सामने आया सच

IND A vs ENG Lions: इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ हो गया है। इस मैच में तनुश कोटियन के पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन तभी कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने पारी को घोषित करने का फैसला कर दिया था, जिसके चलते तनुश का शतक पूरा नहीं हो पाया।

IND A vs ENG Lions: इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच में इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी के पास फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाने का सुनहरा मौका था, लेकिन इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के एक फैसले से इस खिलाड़ी का शतक रूक गया। मैच की दूसरी पारी में इंडिया ने 417 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इस दौरान तनुश कोटियन 90 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, उनको अपना शतक पूरा करने के लिए महज 10 रन की दरकरार थी लेकिन कप्तान ने तभी पारी घोषित करके खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था।

विज्ञापन

कप्तान के इस फैसले से फैंस थोड़े नाखुश दिखे। अगर तनुश ये शतक पूरा कर लेते तो इंग्लैंड की धरती पर काई सारे रिकॉर्ड्स बना सकते थे। तनुश के अलावा दूसरी पारी में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 80, केएल राहुल ने 51 और अंशुल कांबोज ने नाबाद 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी ड्रॉ हो गया था।

विज्ञापन

वीडियो में देखे पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ