4 बल्लेबाज, 4 अर्धशतक, यशस्वी ये लेकर नीतीश रेड्डी तक ने इंग्लैंड के छुड़ाए 'छक्के'

भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते मैच ड्रॉ हो गया। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल और नीतीश रेड्डी ने अर्धशतक लगाए थे।

IND A vs ENG Lions

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस (X/@CricCrazyJohns)

IND A vs England Lions: इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, हालांकि मैच ड्रॉ रहा लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। मैच की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल से लेकर नीतीश रेड्डी तक ने अर्धशतक लगाए।

विज्ञापन

4 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

दूसरी पारी में भी इंडिया ए की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 41 ओवर में 2 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। इस पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल और नीतीश रेड्डी के बल्ले से अर्धशतक निकले थे। जायसवाल ने 60 गेंदों पर 64, ईश्वरन ने 87 गेंदों पर 68, जुरेल ने 53 गेंदों पर नाबाद 53 और नीतीश रेड्डी ने 47 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

पहली पारी में बनाए थे 557 रन

इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 557 रन बनाए थे। इंडिया ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया था। करुण ने पहली पारी में 204 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 94 और सरफराज खान ने 92 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड में इस बार इन युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।

विज्ञापन

इसके बाद इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टॉम हेनेस, मैक्स होल्डन और डैन मूसली ने शतक लगाए थे। हेनेस ने 171 रन, मैक्स ने 101 और डैन ने 113 रन की पारी खेली थी। वहीं इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ