India A vs Australia A Playing 11: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। जिसको लेकर इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। 31 अक्टूबर से पहला मैच शुरू हो रहा है। इस दौरे के लिए इंडिया ए की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी गई है। इस दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी टीम में चुना गया है। चूंकि ईशान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं तो इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन करके उनके पास टीम इंडिया में फिर से वापसी करना चाहेंगे। पहले मैच को लेकर इंडिया की संभावित प्लेइंग पर एक नजर डालते हैं।
गायकवाड़-अभिमन्यु करेंगे ओपनिंग!
बात अगर पहले मैच में इंडिया ए की सलामी जोड़ी की करे तो कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके अभिमन्यु भी सीनियर टीम में जगह पाने की दावेदारी पेश करेंगे। घरेलू क्रिकेट में अभिमन्यु का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: साल 2008 से 2024 तक कितनी बदली MS Dhoni की सैलरी, पढ़ें पूरी डिटेल्स
ईशान किशन करेंगे विकेटकीपिंग!
ईशान किशन लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर बने हुए हैं। वहीं अब काफी समय से किशन टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। जब ईशान किशन को टीम इंडिया से ड्रॉप और बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था, उससे पहले सेलेक्टर्स की तरफ से इस खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी।
लेकिन किशन ने इसको नजरअंदाज कर दिया था। जिसके अब ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया है। दलीप ट्रॉफी से लेकर रणजी तक में ईशान ने शतक लगाए। जिसके बाद ईशान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया। वहीं अब ईशान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।
इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, यश दयाल, नवदीप सैनी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
16 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
49 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines