India ‘A’ Team: आईपीएल 2025 के बीच बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का ऐलान कर दिया है। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले ये टीम इंग्लैंड लायंस के साथ अनऑफिशियल टेस्ट खेलेगी। इस टीम का कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है। इसके अलावा ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि इस दौरे के लिए इंडिया ए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को शामिल नहीं किया गया, जबकि रजत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अब इसके पीछे की वजह भी सामने निकलकर आ रही है।
रजत को क्यों नहीं मिली जगह?
आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम कमाल का प्रदर्शन भी कर रही है। दरअसल रजत पाटीदार को 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में चोट लग गई। रजत को ये चोट हाथ की उंगली में लगी थी, जिसके बाद चोट काफी गंभीर साबित हुई है। इसके बाद रिपोर्ट भी सामने आई थी कि रजत आईपीएल 2025 बाकी बचे सभी मैचों से बाहर हो सकते हैं। अब गंभीर चोट के कारण उनको इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में नहीं चुना गया है। रजत के अलावा आरसीबी के दूसरे खिलाड़ी देवदत्त पड्डिकल को भी इस दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। दरअस पड्डिकल भी चोट से जूझ रहे हैं और वे पूरे सीजन से बाहर भी हो चुके हैं।
ईशान किशन-करुण नायर को मिला मौका
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन और करुण नायर को इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा शुभमन गिल और साई सुदर्शन को टीम में चुना गया है लेकिन वे पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ये दोनों खिलाड़ी दूसरे मैच से इंडिया ए के साथ जुड़ेंगे।
इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।
ये भी पढ़ें:- रोहित-कोहली के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे से इन 5 प्लेयर्स का भी कट सकता है पत्ता, शमी पर भी गिरेजी गाज?
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
33 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
37 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines