इंडिया ए ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ए को 10 विकेट से हराया, भारत की जीत में चमके बरार और सुदर्शन

IND A vs SL A: भारत A और श्रीलंका A के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज के आखिरी मुकाबले को भारत ने 10 विकेट से अपने नाम करते हुए श्रीलंका को पानी पिला दिया. भारत की ओर से साई सुदर्शन और गुरनूर बरार ने बेहतरीन खेल दिखाया.

IND A vs SL A Photo Credit: X

IND A vs SL A Photo Credit: X

IND A vs SL A: भारत A और श्रीलंका A के बीच 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि दूसरा मुकाबला 2 से 5 जुलाई के बीच खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज पर 1-0 से कब्जा भी जमा लिया. भारत की ओर से साई सुदर्शन और गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली, जबकि बरार ने 10 विकेट लिए.

विज्ञापन

श्रीलंका ने बनाए थे 366 रन

श्रीलंका ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और 110 ओवर में 366 रन बनाए थे. टीम की ओर से कप्तान सहन अरच्चिगे ने शानदार प्रदर्शन किया और 207 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नुवानिदु फर्नांडो ने 65 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और श्रीलंका A के गेंदबाजों की हवा निकालते हुए पहली पारी में 143.3 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 543 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 267 गेंदों में 168 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 152 गेंदों में 94 रनों का योगदान दिया.

भारत ने 10 विकेट से जीता मुकाबला

पहली पारी में पिछड़ने के बाद श्रीलंका A दूसरी पारी में भी खासा प्रभावित नहीं कर सकी. श्रीलंका A ने 48.3 ओवर में 209 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारत ने 6.2 ओवर में 36 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

पहली पारी में भारत की ओर से गुरनूर बरार ने 4 विकेट झटके थे, जबकि सारांश जैन को भी 4 सफलता मिली थी. वहीं, श्रीलंका की ओर से पहली पारी में केशरा नुवांथा ने 5 विकेट अपने नाम किए और दिलुम सुदीरा को 3 सफलता मिली. दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से गुरनूर बरार फिर चमके. इस बार उन्होंने 6 विकेट झटके, जबकि सारांश जैन को 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ